देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा “होली के रंग – दिव्यांगों के संग” कार्यक्रम 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा 10 मार्च को स्थानीय यादव धर्मशाला में होली मिलन, भजन उत्सव और “होली के रंग – दिव्यांगों के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि दिव्यांगों को प्रोत्साहन देने एवं उन्हें मुख्यधारा के समानांतर लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम” होली के रंग – दिव्यांगों के संग” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, फ़ूलों की होली के साथ मिलन समारोह मनाया जाएगा। समारोह दिव्यांगों के साथ साथ सामान्य जनों के लिए भी आयोजित किया गया है।

दिव्यांगों को कार्यक्रम में वरीयता देने एवं शामिल करने का उद्देश्य भी यही है कि समाज को यह संदेश दिया जा सके कि दिव्यांग जन समाज की मुख्यधारा के प्रमुख अंग हैं और किसी भी मायने में उनके जज्बे और काबिलियत को कम नहीं आंकना चाहिए। समारोह में पहुंचें सभी दिव्यांगजन को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ट्रस्टी डॉ जितेंद्र भारद्वाज, डॉ मनोज यादव, योगेन्द्र यादव, नरोत्तम सोनी, भीम सेन शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश दहिया, हितेंद्र बोहरा, दिनेश शर्मा, बंसी लाल, अजय शर्मा शामिल रहेंगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button