बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पियूष पंवार आज आएंगे बालोतरा होगा भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 इंडियन आइडल सीजन 14 में सेकंड रनर अप रहकर बालोतरा निवासी पियूष पंवार इस शो के समापन के बाद पहली बार अपने गृह नगर बालोतरा आ रहे है जंहा कृष्णा सेवा संस्थान,रोटरी क्लब बालोतरा सहित कई समाज सेवी संस्थाओ,जन प्रतिनिधि व बालोतरा वासियो द्वारा भव्य स्वागत समारोह रखा गया है!

 कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे व रोटरी क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि पियूष पंवार ने बालोतरा का नाम पुरे देश सहित विश्व पटल में भी चमकाया है जँहा बड़े बड़े फ़िल्म स्टार ने पियूष की सराहना की है,हम सभी के लिए गर्व की बात है कि बालोतरा का लाल पियूष ये ख़िताब जीतकर बालोतरा पहली बार आ रहा है जिसका भव्य स्वागत रखा गया है!कैलाश गर्ग ने बताया कि पियूष सुबह 10 बजे बालोतरा पहुंचेगे जंहा धोरानाड़ी,शनि मंदिर से देव दर्शन करके नगर परिषद बालोतरा से एक रोड शो के माध्यम से बालोतरा वासियो का अभिवादन स्वीकार करेंगे!

 धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि रोड शो सुबह 10 बजे नगर परिषद से नाहटा हॉस्पिटल,डागा गली,खेड़ रोड महादेव मंदिर,कलेक्टर ऑफिस से यू टर्न लेकर,सेकंड अंडर ब्रिज,हनुमंत भवन से होते हुए घंटाघर पर समापन होगा!

 इसके बाद समदड़ी रोड स्थित कृष्णा सेवा संस्थान कार्यालय में पियूष पंवार का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है!कार्यक्रम को लेकर धर्मेन्द्र दवे अध्यक्ष कृष्णा सेवा संस्थान,कैलाश गर्ग अध्यक्ष रोटरी क्लब,यूनुस खान एस एम केबल,विजय नामा कीटनोद,आनंद दवे,अक्षय दवे,अशोक राजपुरोहित,चंदन पंवार,तरुण कुमार सहित कई सदस्य तैयारियो में लगे हुए है!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button