ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

13 माह के बच्चे की बाल्टी में गिरने से हुई मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। अटेली क्षेत्र में हरियाणा राजस्थान सीमा पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर 13 माह का बच्चा पानी की बाल्टी में डूबने से मर गया। बच्चे के माता-पिता सुबह काम में लगे हुए थे। इस दौरान बच्चा पानी की बाल्टी में गिर गया।
जब तक परिवार के सदस्यों को पता चला, उससे पहले बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसके बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जमालपुर गांव का रहने वाला राकेश अपने परिवार सहित अटेली क्षेत्र में हरियाणा राजस्थान सीमा पर स्थित कांटी माजरी में एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी का कार्य करता है। रविवार सुबह प्रतिदिन की तरह बच्चे का पिता राकेश भट्ठे पर चला गया।

वहीं उसकी मां घरेलू कार्य में लग गई। इस दौरान 13 माह का सिद्धांत पड़ोस में झुग्गी में खेलते-खेलते चला गया। इस दौरान उस झुग्गी में भी कोई नहीं था। सिद्धांत झुग्गी में रखी एक पानी की बाल्टी में गिर गया। जिसके बाद वह बाल्टी से बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। जब बच्चे की मां कार्य कर बच्चे को देखा तो बाल्टी में डूबा हुआ था। बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button