ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

नारनौल में कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ता आपस में भिड़े

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

           *नारनौल में कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ता आपस में भिड़े*

*मंच पर नाम पहले लेने पर हुआ बवाल, पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक के समर्थकों में जमकर धक्का मुक्की*

              नारनौल में शुक्रवार को स्थानीय सी एल फार्म हाउस पर आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी हंगामा हो गया। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के कांग्रेस कोऑर्डिनेटर बजरंगदास गर्ग के सामने पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और विधायक राव दान सिंह के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं में काफी धक्का मुक्की हुई। अंत में बजरंगदास गर्ग ने कार्यकर्ताओं को बड़ी मुश्किल से शांत किया।

         *लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले पूर्व विधायक, प्रभारी समेत कई नेता पहुंचे।*

          कार्यकर्ता सम्मेलन में जैसे ही भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के कोऑर्डिनेटर बजरंगदास पहुंचे तो पूर्व सांसद श्रुति चौधरी व महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह के समर्थकों ने जोर-जोर से नारेबाजी शुरू कर दी। एक दूसरे का नाम आगे लेने के चलते नारेबाजी तेज हो गई। इस दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी लगाते हुए मंच पर पहुंच गए, जहां पर दोनों गुटों में हाथापाई की नौबत आ गई।

             *5 मिनट तक यह धक्का मुक्की चलती रही। मंच संचालक में दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। अंत में कोऑर्डिनेटर बजरंगदास गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहां की कांग्रेस पार्टी उनका नाम परिवार है और परिवार के सदस्य कभी भी आपस में लड़ते-झगड़ते नहीं। उनकी इस अपील के बाद ही कार्यकर्ता बमुश्किल शांत हुए।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button