ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

रोटरी केयर्स फोर यू मुहीम के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की छात्राओं को स्वच्छता किट किए वितरित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

          *रोटरी केयर्स फोर यू मुहीम के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की छात्राओं को स्वच्छता किट किए वितरित*

           रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं रोटरी क्लब बेलाज की ओर से शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में रोटरी केयर्स फोर यू कार्यक्रम के तहत काॅलेज की छात्राओं को स्वच्छता किट, विंटर क्रीम व लोशन इत्यादि वितरित किए गए। कार्यक्रम में काॅलेज की बालिकाओं ने हिस्सा लेकर जानकारी अर्जित की और रोटरी बेलाज क्लब की महिलाओं ने छात्राओं को स्वच्छता एवं हाइजीन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता किट तथा विंटर क्रीम व लोशन इत्यादि वितरित किए।

           *प्राचार्य ज्ञान चंद ने छात्राओं को रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर संजय गर्ग ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ गुडगांव कॉस्मोपोलिटन एवं रोटरी क्लब गुरूग्राम के सहयोग से रोटरी क्लब नारनौल व बेलाज द्वारा स्वच्छता जागरूकता की मुहीम चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों में छात्राओं को स्वच्छता व हाईजीन किट वितरित की जा रही हैं। इसी मुहीम के तहत शुक्रवार को शिविर में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को पर्सनल केयर एवं हाईजीन प्रोडेक्ट विंटर लोशन, विंटर क्रीम व सैनेटरी पैड वितरित किए गए हैं। ताकि सभी विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।*

              रोटरी बेलाज की प्रधान सारिका गर्ग ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि बढती उम्र के साथ सैनेटरी पैड जैसे उत्पादों का प्रयोग करना अपने शरीर व स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। साथ ही सर्दियों की क्रीम, लोशन, बार बार हाथ धोना, प्रतिदिन स्नान करना एवं अपने आसपास सफाई का वातावरण रखना भी जरूरी है, ताकि हम गंदगी से होने वाली बीमारियों से दूर रहें और स्वस्थ शरीर के साथ अपनी पढाई व करियर पर ध्यान केन्द्रित कर सकें।

         *इस अवसर पर प्रधान नरेश गोगिया, सचिव विनोद चौधरी, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, प्रवीण संघी, एडवोकेट राजकुमार यादव, विजय जिंदल, राजकुमार चौधरी, विवेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पवन गुप्ता, महाविद्यालय से यशपाल, आरपी सिंह, सुनील यादव, बलवान सैनी, डाॅ ममता शर्मा, गीता यादव, सुमन यादव तथा बेलाज की ओर से प्रधान सारिका गर्ग, प्रियंका संघी, निर्मल जिंदल, सुचेता गोगिया व नीलम चौधरी आदि उपस्थित रहे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button