ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल के विभिन्न गांवों में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया गया रेडीनेस मेले का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

         *नारनौल के विभिन्न गांवों में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया गया रेडीनेस मेले का आयोजन*

                हरियाणा सरकार द्वारा निर्देशित प्ले स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन वीरवार को नारनौल के समीप गांव मारोली, तलोट व पटीकरा के आंगनवाडी केन्द्रों पर किया गया। जिसमें गांव के सरपंच केला देवी, सुनीता देवी, सीडीपीओ कांता देवी, पटीकरा में उपप्रधान नगर परिषद् संजीव यादव, दिवाकर, विद्यालय प्राचार्य सुरेश व सुपरवाइजर सुमन लता व प्रवीण कुमारी द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया।

          *मेले के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न बौद्धिक गतिविधियां करवाई गई, जिनसे बच्चे की क्षमता का आंकलन करके उसमें आवश्यकतानुसार सुधार पर जोर दिया जा सके तथा बच्चो को अधिक से अधिक सरकार द्वारा संचालित आंगनवाडी प्ले स्कूलों की ओर आकर्षित किया जा सके।*

             अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि आंगनवाडी स्कूलों में बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन, टीकाकरण सुविधा, स्वास्थ्य जांच व प्री स्कूल की अनेक गतिविधियों का लाभ प्रदान किया जाता है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button