देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचेगा कृष्णा सेवा संस्थान : दवे

संस्थान द्वारा 27 परिवारों को सहायता सामग्री का वितरण

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा गरीब गणेश योजना के अंतर्गत 27 जरूरतमंद परिवारों को सहायता सामग्री का वितरण किया गया!
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि हमारी गरीब गणेश योजना नियमित संचालित की जा रही है जिसमें संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष दांती गौतम चौपड़ा के नेतृत्व में 27 परिवारों को मासिक राशन सामग्री के किट,आर्थिक सहायता,तिरपाल,कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया!
दवे ने बताया कि राशन वितरण में मार्गदर्शक पारस भंडारी,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष घनश्यामसिंह राजपुरोहित,कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास सहयोग कर रहे है! पारस भंडारी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान हर जरूरतमंद तक पहुंचने का कार्य कर रही है जंहा से भी सूचना मिलती है हम प्रत्येक जरूरतमंद के आवास जाकर मदद पहुंचाते है!इसके साथ ही संस्थान सेवा के प्रत्येक प्रकल्प में सेवा कार्य कर रही है!
इस अवसर पर आनंद दवे,अशोक राजपुरोहित,जवेरीलाल मेहता,हीरालाल प्रजापत,सुरेश गोठी,विमल मालवीय,अशोक दवे,विपिन दवे सहित सदस्य मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button