देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
गांव पाल की बेटी ने पहले प्रयास में पास की एचसीएस परीक्षा
निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य, किया गांव और जिले का नाम रोशन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल। जिले के एक छोटे से गांव पाल की एक बेटी ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से आयोजित टेस्ट क्वालिफाइड किया है। लगभग 1700 अभ्यर्थियों ने इस टेस्ट को क्वालीफाई किया है। महेंद्रगढ़ के गांव पाल की बेटी ललित पुत्री रघुवीर सिंह ने पहले प्रयास में ही हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (एचसीएस) की परीक्षा को पास किया है। ललिता ने यह परीक्षा पास करके परिवार, गांव, जिला व हरियाणा का नाम रोशन किया है। वर्तमान में ललिता नव जागरण पब्लिक स्कूल गुलावाला महेंद्रगढ़ में बतौर मुख्याध्यापिका के पद पर कार्यरत है।
ललिता ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रोडक्टिव स्टडी को फॉलो किया। फोकस समय पर सिलेबस को पूरा करना और स्ट्रेस फ्री पढ़ाई करना रहा। ललिता ने जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा महेंद्रगढ़ से 12वीं, बीएससी गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल से की थी। एमए गवर्नमेंट कॉलेज महेंद्रगढ़ से की है। इसके बाद वह निजी विद्यालय नवजागरण पब्लिक स्कूल गुलावला में मुख्याध्यापिका के रूप में कार्य कर रही थी। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता शीला देवी, नव जागरण पब्लिक स्कूल संस्थापक अजीत व उनकी मैडम मनीषा को दिया।
ललिता की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर राजकुमार नवजागरण स्कूल गुलावला, बलबीर सिंह शिक्षा समिति के प्रधान अजीत डाबर, कोऑर्डिनेटर मनीषा देवी नव जागरण पब्लिक स्कूल गुलावला, पूर्व भाजपा महिला अध्यक्ष परमेश्वरी देवी, आकाश अकादमी के डायरेक्टर देवेंद्र बैरावास, जगदेव पहलवान, सतबीर, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश, अभिषेक, भूदेव बीएचडी कंप्यूटर के डायरेक्टर पारस महेंद्रगढ़ आदि से ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to my channel


