बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
निशुल्क आंखों का जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जिला अंधता निवारण समिति बाड़मेर एवं सोसाइटी फॉर ऑप्टिकल हैल्थ केयर बालोतरा के संयुक्त तत्वाधान में 1 मार्च को पाटौदी एवं 2 मार्च को बालोतरा में *निशुल्क आंखों का जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर* का आयोजन रखा गया है । क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि स्वर्गीय श्री बद्री प्रसाद जी सिंघल की स्मृति में कन्हैया लाल, राजेश कुमार, पीयूष कुमार (डी के सिंघल ) परिवार के सहयोग से युक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्लब सचिव भरत भंसाली ने बताया कि 1 मार्च को पाटौदी गांव में माजीसा डेन्टल एंड हैल्थ केयर को-ऑपरेटिव बैंक के समिप आंखों के निशुल्क जांच एवं लेंस प्रत्यारोपन शिविर का आयोजन होगा । कोषाध्यक्ष संजय सिंघल ने बताया कि 2 मार्च को बालोतरा में लघु उद्योग मण्डल भवन में आंखों का निशुल्क जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन होगा। का शिविर प्रभारी कमलेश गोलेछा ने बताया कि शिविर में विख्यात नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ विकास पालीवाल द्वारा लेस प्रत्यारोपण किया जाएगा, साथ ही कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार निशुल्क चश्में भी प्रदान किए जाएंगे । 2 दिवसीय शिविर में सह प्रांतपाल डॉक्टर खुशाल खत्री एवं रिजनल कोऑर्डिनेटर ओम बांठिया,पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंहल के नेतृत्व में क्लब के सदस्य वैभव मित्तल , दीपक गुप्ता, भरत गोलेछा,जितेंद्र माहेश्वरी,जितेंद्र कवाड़,विमल मालवीय,सुरेश गोठी,विनोद प्रजापत द्वारा शिविर में सेवाएं प्रदान की जाएगी।

Subscribe to my channel


