बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे अंडरब्रिज सहित कई विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया
बिग्गा गांव में विधायक ताराचंद सारस्वत रहे उपस्थित।

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास , 41 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात दी साथ ही 1500 फ्लाईओवर, अंडरपास का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा में विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाग लिया इस दौरान विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लगातार देश मे विकास किया हैं इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा एवं सूडसर में अंडरब्रिज की सौगात दी। इस दौरान उत्कर्ष कार्य करने वाले छात्र व छात्राओं को प्रस्सति पत्र दिए। भाजपा कार्यकर्ता रजनीकांत ने बताया कि इस सु अवसर जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी,बृजलाल तावनियाँ, सरपंच जसवीर सारण, लक्ष्मी नारायण सेवग,मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,महामंत्री सुरेन्द्र चूरा ,पार्षद विनोद गिरि गोसाईं, भंवरलाल दुगड़, सहित ,रेलवे के अधिकारी गण,श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन के अधिकारियों सहित ग्रामीण आमजन की उपस्थिति रही।

Subscribe to my channel


