ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

हरियाणा एसएससी द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली निगम में चयनित उम्मीदवारों के सम्मान में सैनी समाज ने किया समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

         *हरियाणा एसएससी द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली निगम में चयनित उम्मीदवारों के सम्मान में सैनी समाज ने किया समारोह आयोजित*

                  हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में चयनित हुए अस्सिटेंट लाईनमैन, शिफ्ट अटेंडेंट की पोस्ट पर चयनित हुए गांव कोजिंदा के छात्रों का एक सम्मान समारोह नरेंद्र सैनी के निवास परशुराम कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने की।

            *उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन द्वारा गांव कोजिंदा निवासी पवन कुमार पुत्र होशियार सिंह, विनय पुत्र विजय सैनी का शिफ्ट अटेंडेंट व सुरेंद्र कुमार पुत्र रतन सिंह, प्रकाश सैनी पुत्र रोहतास सैनी, सोनू पुत्र भूरा राम, का चयन असिस्टेंट लाईनमैन दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम में हुआ तथा राहुल सैनी पुत्र रमेश चंद का रेलवे में टी टी के पद पर और डॉ दीपक सैनी पुत्र उदमी राम सैनी का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में हुआ है। इन्होंने समाज का नाम रोशन किया।इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।*

           कार्यक्रम में बीकानेर से पहुंचे देवकी नंदन सैनी महासचिव आल इंडिया सैनी समाज ने इन सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहां की आपकी इस अद्भुद सफलता से हम सभी को प्रेरित होना चाहिए। एक नए सफल चरण की ओर बढ़ने पर हार्दिक बधाई! आपने अपने काल्पनिक सपनों को कड़ी मेहनत से हकीकत में बदला है, कड़े संघर्ष और पूर्ण समर्पण से आपने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है।

        *उक्त कार्यक्रम में सैनी सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी, महासचिव निहाल सैनी, सचिव भारत सैनी, कोषाध्यक्ष बलवंत सैनी, कार्यकारणी सदस्य डॉ राजकुमार सैनी, नरवर सैनी, सूबे सैनी, विजय सैनी, ईश्वर सैनी, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र सैनी, सुरेश पाल सैनी, विनोद भाई भील, ओमप्रकाश सैनी, गौतम सैनी, संजय सैनी, दुलीचंद सैनी, मनीष सैनी, नरेश सैनी आदि अनेक लोग मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button