बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
वीरा केंद्र बालोतरा ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा महावीर इंटरनेशनल बाड़मेर बालोतरा जॉन के विशेष सहयोग व महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा के तत्वाधान में विख्यात स्टर्लिंग हॉस्पिटल अहमदाबाद की टीम द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। आयोजन केंद्र सचिव रेखा पी डोसी चोपड़ा ने बताया अहमदाबाद के स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक डॉक्टर हिमांशु माथुर ने कहा कि शिविर के दौरान कोई भी मरीज आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसका अहमदाबाद में बहुत ही कम दर में घुटनों का ऑपरेशन,इलाज किया जाएगा । डॉक्टर एमबीबीएस सर्जिकल ऑंकोलॉजी डॉक्टर नितिन सिंघल ने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी से डरने की बात नहीं है, इसका इलाज संभव है । महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि बालोतरा में समय समय पर ऐसे कैंप के आयोजन होने से आम जनता को बहुत राहत मिलती है। वीरा केंद्र चैयरमैन चंद्रा बालड ने कहा कि जॉन अध्यक्ष पवन जी नाहटा और उनकी पूरी टीम का वीरा
केंद्र को हर समय सहयोग मिलता रहता है ,जिस वजह से वीरा केंद्र दर कदम आगे बढ़ती रहती है। ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल के डागा ने वीरा केंद्र के कार्यों की भूरी भूरी सराहना की। नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल भंडारी ने पधारे हुए सभी अतिथि मेहमानों का आभार ज्ञापित किया। इस प्रोग्राम का कुशल संचालन सचिव रेखा पी डोसी चोपडा ने किया। वीरा केंद्र द्वारा डाक्टर और अतिथि मेहमानो का साफा, माला ,शॉल, मोमेंटो द्वारा स्वागत सम्मान किया गया । इस कैंप में 106 मरीजों का चेकअप हुआ ।महावीर इंटरनेशनल जॉन के अध्यक्ष पवन नाहटा जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता जॉन कोषाध्यक्ष सुरेश गोठी , अशोक जी चोपड़ा , दलपत जैन, रमेश त्रिवेदी, हीरालाल प्रजापति, पारस माली सहित सदस्यों ने भी सराहनीय भूमिका निभाई। वीरा केंद्र चैयरमैन चंदा बालड, सचिव रेखा पी डोसी, के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष इंदु भंसाली ,उपाध्यक्ष यशोदा बालड,तारा चंडक,अनिता मेहता,लीला ,डिंपल , शिल्पी माथुर सहित सदस्यों ने महत्व पुर्ण सेवाए प्रदान की।

Subscribe to my channel


