देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर प्रतिमा स्थल नारनौल पर मनाई जाएगी भीमराव अंबेडकर जयंती

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। आज हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अंबेडकर भवन, मालवीय नगर नारनौल में नवनिर्वाचित प्रधान राजपाल गोरा की अध्यक्षता में किया गया । बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के साथ-साथ अंबेडकर भवन के प्रथम तल पर लेंटर डालने बारें विचार-विमर्श करके फैसला करना था । प्रधान राजपाल गोरा ने बताया कि संघ को सांसद निधि कोष से 11 लाख की राशि का सहयोग मिला था । काफी समय से पत्राचार करने के उपरांत ठेकेदार ने प्रथम तल पर लेटर डालने का उचित मापदंड प्रपत्र संघ को सौंपा है । लेकिन उसमे कुल खर्च प्राप्त राशि से अधिक है । बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि स्वीकृत राशि से अधिक का जो खर्च है उसको समाज के लोगों से एकत्रित कर लिया जाएं । आज की बैठक में लंबित चले आ रहे बिजली व पानी के बिल संबंधी मसलों एवं संघ हित मे अन्य आवश्यक चीजों को खरीदने बारें भी अहम फैसले लिए गए । आज की बैठक में महासचिव रामकिशन मरोड़िया ने बताया की पूरी कार्यकारिणी अपने स्तर पर आगामी 14 अप्रैल को होने वाले जयंती समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष के नाम सुझाकर जल्द से जल्द फाइनल कर लेवे । आज की बैठक में संघ के पूर्व प्रधान जयनारायण,उपप्रधान सुरेश कुमार नाहर,कोषाध्यक्ष रामानंद, राजकुमार, सुरेंद्र अंबेडकर,विजय कुमार, जयसिंह नारनौलिया आदि सदस्यगण मौजूद थे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button