देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारशिक्षाहरियाणा

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती के महत्व को किया रेखांकित- संतोष यादव पूर्व डिप्टी स्पीकर

मन की बात में होती है देश की सामूहिक शक्ति की बात- भारती सैनी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 110वें एपिसोड के जरिए लोगों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिला सचिव रविना सोनी के आवास कैलाशनगर में सुना गया। इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष यादव विशेष रूप से मौजूद रही। अध्यक्षता भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती सैनी ने की।

          *नारनौल विधानसभा के बूथ नंबर 82 पर एकत्रित होकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मन की बात को सुना। इसके बाद महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए कैमिकल से धरती मां को जो पीड़ा हो रही है, उसे बचाने में मातृ संस्था का बड़ा योगदान करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं।*

           वहीं भाजपा जिला महिला अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि मन की बात में देश की सामूहिक शक्ति की बात होती है। देश की उपलब्धि की बात होती है.। ये एक तरह से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है, लेकिन फिर भी राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में अब अगले तीन महीने मन की बात का प्रसारण नहीं होगा। पीएम ने कहा कि अब जब मन की बात में संवाद होगा तो वो मन की बात का 111वां एपिसोड होगा। अगली बार मन की बात की शुरुआत 111 के शुभ अंक से हो तो इससे अच्छा क्या होगा। इस मौके पर महिला मोर्चा से जुड़ी अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रही।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button