खैरथल- तिजाराधर्मराजस्थानशिक्षा

पवित्र मनन दीप के सत्संग में अध्यात्मिक सवाल जवाब कार्यक्रम रखा गया

भक्तों ने गुरुदेव भास्कर से एक से बढ़कर एक प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया

संवादात जयबीर सिंह

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में सत्संग के दौरान आध्यात्मिक सवाल जवाब कार्यक्रम रखा गया! इस दौरान भक्तों ने गुरुदेव से पूछा भगवान सकार है या निराकार और भगवान का दर्जा किसे प्राप्त है! इस पर जवाब देते हुए गुरुदेव भास्कर ने कहा भगवान जब अवतार के रूप में आते हैं उस समय सकार होते हैं बाकी निराकार रूप में रहते हैं इसलिए ईश्वर के दोनों रूप है सकार भी और निराकार भी आगे उन्होंने कहा ईश्वर का दर्जा पांच लोगों को प्राप्त है ब्रह्मा विष्णु महेश आदि शक्ति मां और श्री गणेश बाकी या तो अवतार है या देवता है! भक्तों ने कहा किन बुराइयों की वजह से हमें भक्ति प्राप्त नहीं होती है गुरुदेव ने कहा हमें पंच विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह,अहंकार को वश में करना चाहिए यह हमारी भक्ति में समस्या उत्पन्न करते हैं इनको वश में करने के बाद हम भक्ति और ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं! कठोर साधना से पांच विकार वश में होते है!भक्तों ने पूछा क्या हमें मोक्ष मरने के बाद मिलता है गुरुदेव ने जवाब दिया जो लोग ईश्वर को प्राप्त कर लेते हैं कठोर साधना करते हैं उनको जीते जी ही मोक्ष मिल जाता है कई लोग साधना में ईश्वर से साक्षात्कार कर लेते हैं वह लोग रोज मरकर जीते हैं और ईश्वर के रोजाना दर्शन करते हैं यह स्थिति कुछ ही लोगों को नसीब होती है इसके लिए कठोर साधना की जरूरत होती है इस प्रकार लोगों ने एक से बढ़कर एक आध्यात्मिक सवाल पूछ कर गुरुदेव से जवाब पाया और अपनी जिज्ञासाओ को शांत किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button