LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

सुरजनवास पंप हाउस पर ग्रामीणों ने नहर को पक्की करने वालों को रोका

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

महेंद्रगढ़

सुरजनवास पंप हाउस पर ग्रामीणों ने नहर को पक्की करने वालों को रोका।भालखी,दौंगड़ा अहीर,अटाली सहित आसपास के गांव के ग्रामीण सुरजन वास पंप हाउस पर हुए इकट्ठा और नहर को पक्की करने वाले कर्मचारियों को काम ना करने के लिए कहा।पोकलैंड जेसीबी वह अन्य मशीनी ऑपरेटर काम छोड़कर गए।

ग्रामीणों की मांग की नहर को पक्की ना की जाए।इलाके में पानी का स्तर जमीन से बहुत नीचे है और वर्तमान में ज्यादा नीचे जा रहा है। जमीन के नीचे पहाड़ होने से खारे पानी में फ्लोराइड युक्त पानी आने लगा है। इससे किसानों को दयनीय हालत अधिक दयनीय हो गई है। अगर नहर पक्की कर दी गई तो ग्रामीणों को पीने के पानी के भी लाले पड़ जाएंगे। जल्द ही आसपास के गांव के और भी ग्रामीण पहुंचने वाले हैं। आसपास के ग्रामीणों में भारी रोग है ग्रामीणों ने कहा कि पिछली साल 28 फरवरी को ग्रीवेंस की मीटिंग लेने आए बिजली मंत्री रणजीत सिंह को ग्रामीणों ने ज्ञापन सोपा था तब बिजली मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि नहर पक्की नहीं होगी। बावजूद उसके अब फिर से नहर पक्की करने का कार्य शुरू हो गया इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button