LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारहरियाणा

शहर के जौहरी की दुकान में बीती रात लगी आग में हुआ लाखों का नुकसान आज उपायुक्त से मिलेगा शिष्टमंडल

फायर ब्रिगेड व अधिकारी 2 घंटे बाद पहुंचे, लोगों में रोष, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी

 ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। 21फरवरी

शहर के मानक चौक के पास स्थित गली में एक जोहरी की दुकान में बीती रात को 8 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब दुकान में धुंआ निकलता दिखाई दिया तो लोगों ने मोबाइल पर इसकी सूचना दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने के बाद नगर परिषद प्रशासन का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। ‌फायर ब्रिगेड व जिला के अधिकारी भी करीब 2 घंटे के बाद पहुंचे। प्रशासन और सरकार की निष्क्रियता के चलते लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

मिली जानकारी अनुसार बीती रात लगभग 8 बजे शहर के प्रसिद्ध स्टोन विशेषज्ञ (नीलम, पुखराज, मूंगा व अन्य रत्न के ज्ञाता) भारत जौहरी की मानक चौक के पास गली में स्थित दुकान युवांस ज्वेलर्स में धुआं उठता देख लोगों ने मोबाइल पर इसकी सूचना उनको दी। भारत जौहरी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर के अपनी दुकान की लोकेशन के बारे में बताया। फायर ब्रिगेड मौके पर 2 घंटे तक नहीं पहुंची, जिसके कारण लोगों में भारी रोष था। आसपास के दुकानदारों ने प्रयास करके आग बुझाने की कोशिश की, परंतु जब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था, जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

पूर्व पार्षद एवं जिला ग्रीवेंस कमेटी के पूर्व सदस्य दयानंद सोनी व सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सोनी जो की मौके पर ही मौजूद थे, उन्होंने बताया कि एसएचओ सिटी मौके पर पूरे पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे, परंतु फायर ब्रिगेड 2 घंटे तक नहीं पहुंची। वहां उपस्थित लोगों ने जब प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया तो 2 घंटे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट, नारनौल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे प्रशासन व सरकार की तरफ से जो भी मदद की जा सकेगी, अवश्य कराएंगे।

दयानंद सोनी ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो काफी नुकसान को बचाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि वे आज सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सोनी व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। फायर ब्रिगेड की कथित लापरवाही के खिलाफ दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहेंगे। इसके साथ सरकार व प्रशासन से पीड़ित भारत जौहरी की ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद के लिए मांग करेंगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button