LIVE TVचंडीगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा

राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*

*हरियाणा के सर्वांगीण विकास में स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता- ओम प्रकाश यादव*

*स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह ने लंबे समय तक राजनीतिक में रहकर लोगों की सेवा करने का कार्य किया- ओम प्रकाश यादव*

चंडीगढ़, 20 फरवरी- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य हंसराज यादव भी मौजूद रहे।

राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा के सर्वांगीण विकास में स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया वहीं उन्होंने अपने केंद्रीय मंत्री के कार्य काल में दक्षिणी हरियाणा के लिए नहरी पानी की उचित व्यवस्था करने के साथ-साथ जब वे केंद्र में कृषि मंत्री थे तो उन्होंने देश के किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव दिलवाया एक समय था जब देश का किसान कहता था कि ”राव आया भाव आया’। उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उनको उनकी फसलों के उचित मूल्य दिलवाने के साथ-साथ समय पर किसानों को बिजली, पानी, यूरिया, खाद व बीज उपलब्ध करवाने का कार्य किया। स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह ने लंबे समय तक राजनीतिक में रहकर लोगों की सेवा करने का कार्य किया वहीं आज उनके पदचिन्हो पर चलते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी अपने राजनीतिक जीवन में बेदाग छवि के चलते लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि राव बिरेंद्र द्वारा अपने राजनीतिक जीवन काल में किए गए कार्यों को हरियाणा के साथ-साथ देश के इतिहास में सदा याद किया जाएगा।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button