ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

जनता सुशिक्षित चरित्रवान लोगों को अपना आशीर्वाद दे: राव सुखविंदर सिंह

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। राजनीति में अच्छे लोग तभी आगे आयेंगे जब जनता सुशिक्षित, चरित्रवान और भले लोगों को अपना आशीर्वाद देकर प्रोत्साहित करेगी।

उक्त विचार पूर्व राज्यसभा सांसद राव मानसिंह के सुपुत्र और बिजली निगम के सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता राव सुखबिन्द्र सिंह ने गांव ताजीपुर में लोगों से चर्चा करते हुए व्यक्त किये।

श्री राव ने कहा कि वे सच्चे मन से लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आये हैं। यदि लोगों ने अपना सहयोग और समर्थन देकर विधानसभा भेजा तो योजनाबद्ध ढंग से बिना भेदभाव के पूरे क्षेत्र में विकास कार्य करवाएंगे।

गाँव में पहुंचने पर श्री राव का ग्रामीणों ने पगड़ी और मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button