LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा भिवाड़ी पुलिस के हत्थे

यूपी के अलीगढ़ से पकड़कर लाई पुलिस सात दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया था मामला

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

भिवाड़ी के यू आई टी फेस थर्ड थाना क्षेत्र मे रहने वाली यूपी की 17 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने यूपी के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामला 7 फ़रवरी का बताया जा रहा है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता थाने मामला दर्ज करवाने पहुंची थी लेकिन महिला थाने से पुलिस ने उसे वापस भगा दिया था। बाद मे मामले ने तुल पकड़ा तो सात दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कि गई थी।इस बीच आरोपी ने नाबालिग को धमकाते हुए दुष्कर्म के समय बनाई गई वीड़ियों वायरल करने कि धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता कि तबियत ज्यादा खराब हो गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज़ चल रहा है।महिला थाना पुलिस ने गुरुवार दर शाम मामले का खुलाशा करते हुए बताया कि थानाधिकारी रजनी कुमारी,यूआई टी फेस थर्ड थानाधिकारी सचिन शर्मा और साइबर सेल कि एक संयुक्त टीम बनाई गई। जिसने आरोपी अनिल कुमार पुत्र नेत्रपाल राजपूत निवासी बसई अतरौली अलीगढ़ यूपी को अलीगढ़ शहर से गिरफ्तार कर लिया है।अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button