देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

रथ सप्तमी के शुभ अवसर पर बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार आसन

 

ओसी फाउंडेशन भिवाड़ी की मलिन बस्तियों में चल रही “ओपन एयर क्लास” के सभी बच्चों से सूर्य नमस्कार के 12 आसन और योग करवाये। और
बच्चों को इसके फायदे भी बताए। फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा जी ने बताया की सूर्य नमस्कार के 12 आसन जो भी व्यक्ति रोज करता है तो वह कभी भी बीमार नहीं हो सकता और ना ही उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक कष्ट होता है।
हर किसी व्यक्ति को रोज सुबह सूर्य नमस्कार के सारे आसान एक बार जरूर आजमाना चाहिए जिससे वह अपने शरीर की छोटी-छोटी बीमारियों को जल्द से जल्द ठीक कर सकते हैं। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार के सभी आसान किये। झुग्गियों में रहने वाले इन बच्चों को कुछ नया सीखाने और समझाने के लिए जितने हम उत्सुक रहते हैं उससे ज्यादा वह स्वयं कुछ सीखने को उत्सुक रहते हैं। “ओपन एयर क्लास” के माध्यम से भिवाड़ी की मलिन बस्तियों में 80 बच्चों को रोज शिक्षा और फूड बैंक के माध्यम से प्रतिदिन खाने की व्यवस्था की जाती है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button