उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

पशुपालकों के लिए मददगार साबित हो रही मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। जनपद में कृषि के साथ-साथ किसानों के लिए पशुपालन एक अहम रोजगार है जिसके लिए सूबे की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप संचालित डायल 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट किसानों व पशुपालकों के हित में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की योजना मोबाइल वेटरनरी यूनिट जनपद में पांच एंबुलेंस मवेशियों के स्वास्थ्य की देखभाल लगातार कर रही है। पशुओं के अचानक बीमार पड़ने या आपातकाल की स्थिति में डायल 1962 टोल फ्री पर कॉल करने के पश्चात 30 से 35 मिनट के भीतर पशुपालक के द्वार पर पशुओं के इलाज के लिए पहुंच जा रही है यह किसानों के लिए सरकार की एक बड़ी मदद है। मोबाइल वेटरनरी यूनिट ब्लॉक रुधौली के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमर कुमार ने बताया कि डायल 1962 की सेवा के माध्यम से बेजुबान, पालतू एवं असहाय पशुओं की चिकित्सा की जा रही है। आकस्मिक स्थिति में बीमार पशुओं के लिए पशुपालक 1962 डायल करके पशु चिकित्सक की टीम उनके बुलाए गए पते पर समय के अनुरूप पहुंचकर उपचार कर रही है। उन्होंने कहा इसके साथ-साथ निश्चित रूप से एक दिन में तीन से चार ग्राम पंचायतो में पशुपालकों को जरूरत पड़ने पर दवा का वितरण तथा वही बीमार पशुओं का इलाज भी सुचारू ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में यह सुविधा सेवा प्रदाता EMRI GREEN HEALTH SERVICE के द्वारा प्रदान की जा रही है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button