ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
अरुण मंढाना बने ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
भारतीय जनता पार्टी ने अरुण मढ़ाना को ओबीसी मोर्चा का दोबारा से दायित्व मिलने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, करण देव कंबोज प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव का धन्यवाद किया है। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां कार्यकर्ताओं को जो सम्मान मिलता है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं मिलता।
*अरुण मंढाना ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा पार्टी के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि आम जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा इसी विश्वास की बदौलत बीजेपी हरियाणा और केंद्र में तीसरी बार फिर से सरकार बनाने जा रही है।*
Subscribe to my channel


