देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
विद्यालय में संपन्न हुआ विद्यारंभ संस्कार व सरस्वती पूजन

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
संस्कारों की जननी सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के परिसर में विगत वर्ष *32 वर्षों* से अनवरत वसंत पंचमी के उपलक्ष में विद्यारंभ संस्कार व पाटीपूजन तथा *मां सरस्वती का पूजन* का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ |
वसंत पंचमी की पूर्व संध्या में विद्यालय में *अखंड* *मानस पाठ* की बैठकी का कार्यक्रम हुआ, अगले दिवस मानस पाठ के समापन उपरांत विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों का *विद्यारंभ संस्कार* वैदिक पद्धति से हुआ | जिसमें बच्चों की *जिह्वा* में *ॐ* बनाकर तथा पाटी पर प्रारंभिक लेखन कार्य कराया गया, जिससे उनकी भविष्य की प्रारंभिक शिक्षा प्रारंभ हो सके |
आचार्य हरदास सोनी व जयेंद्र नारायण पटेल के निर्देशन में विद्यालय में गुरुकुल में अध्ययन करते हुए *लव-कुश,* साथही विद्या (ज्ञान) देते हुए *त्रिकालदर्शी गुरु वाल्मीकि* जी की झांकी बनाई गई, जिसे देखकर अतिथिगण मंत्रमुग्ध हो गए |
संस्था के प्राचार्य पूरन सिंह जी के मार्गदर्शन में मां सरस्वती का पूजन हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ |
संस्था के प्रधानाचार्य शिवेंद्र नामदेव ने सरस्वती पूजन उपरांत छात्र-छात्राओं, अतिथियों, समिति सदस्य, गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरण किया |

Subscribe to my channel


