ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कल 12 फरवरी को नारनौल व अटेली में कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक और सुनेंगे लोगों की समस्याएं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कल 12 फरवरी को नारनौल व अटेली में कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक और सुनेंगे लोगों की समस्याएं

 केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह माजरा एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम का न्यौता देने के लिए 12 फरवरी को नारनौल व अटेली में आएंगे। वे नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह 10:30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

               *हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री आम कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में बनने वाले एम्स की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सुबह 11:00 बजे आधारशिला रखेंगे।*

            माजरा में प्रस्तावित एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम पर एक विशाल रैली का आयोजन भी किया गया है, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार सुबह 10:30 बजे नारनौल विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर सूजापुर के सरपंच सतबीर सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे अटेली की अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के साथ भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बैठक करेंगे और उन्हें आगामी 16 फरवरी को माजरा में आयोजित प्रधानमंत्री की एम्स शिलान्यास कार्यक्रम रैली के लिए जिम्मेवारियां सौंपेंगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button