बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यशाला: गांवों में मानक चिन्ह संवेदीकरण पर जागरूकता

 

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

सूरतगढ़ 9 फरवरी 2024 को भारतीय मानक ब्यूरों (भारत सरकार) द्वारा आयोजित ग्राम सरपंचो व ग्राम विकास अधिकारियों की कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई, जिसमें तहसील सूरतगढ़, तहसील विजयनगर के ग्राम सरपंचों और ग्राम विकास अधिकारियों को मानक चिन्ह संवेदीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया। भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन व उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो BIS भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है यह उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वित्तरण मंत्रालय के अधीन कार्य करती है भारतीय मानक के रिसॉर्स पर्सन व जीवनधारा संस्था के महावीर उपाध्याय ने बताया कि प्रमाणीकरण गतिविधि हेतु परीक्षण की जरूरतों को पूरा करने में भारतीय मानक ब्यूरो के देश में आठ प्रयोगशालाएँ स्थापित की । सूरतगढ़ पंचायत समिति के प्रधान हजारीमल जी मील ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सरपंचो व ग्राम विकास अधिकारियों को गांवो में आम लोगो का भारतीय मानक ब्यूरो के मानको के

आधार पर वस्तुऐ खरीदने पर जागृति करने को बताया। इसी अवसर पर सूरतगढ़ तहसील विकास अधिकारी पवन

जी ने ग्राम पंचायतों में सरपंचो व ग्राम विकास अधिकारियों को पंचायतों में निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्री का प्रयोग करने से पहले जैसे, सीमेन्ट, लोहे के सरिया, बिजली के उपकरण उपयोग में लेने से पहले मानक चिन्हों के द्वारा पुरी तरह उनकी गुणवत्ता के आधार पर प्रयोग करारे, इसी क्रम में पंचायत समिति के सदस्य हेतराम जी मील ने बताया कि ISI का निशान भारतीय मानक ब्यूरों द्वारा प्रदान किये जाने वाला प्रमुख मानक चिन्ह है। यह अधिकांशतः सभी प्रोसेस में खाद्य उत्पादों सहित आम उपभोक्ताओं की अधिकांश वस्तुएं जैसे-पानी की बोतल, डेयरी पैकिंग उत्पाद आदि । इसी क्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि आप BIS आवश्यक उत्पादों की सूची भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाईट देख सकते है।

कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल उपाध्याय ने किया।

 योगी पालीवाल

अध्यक्ष

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button