LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में दोहन उत्सव 2024 का किया गया आयोजन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मल्टीपरपज हॉल में आज दोहन उत्सव 2024 का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के मंत्री ओमप्रकाश यादव रहे।
*मंत्री ओमप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में बताया कि हरियाणा में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से प्राकृतिक संसाधनों का विशेष रूप से नदियों में पानी डालने का काम जोर-शोर से हो रहा है और इसी कड़ी में दोहान नदी को और कृष्णावती नदियों को पुनर्जीवित किया गया है। दोनों नदियों की उत्पत्ति राजस्थान से होकर के हरियाणा और पटौदी के ढहर तक जाती है और बाद में जाकर यमुना में इनका जल मिल जाता है।*
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ओम प्रकाश यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सामने माल्यार्पण करके किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में लगातार शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और विधार्थियों के कल्याणकारी योजनाएं को प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दोहन उत्सव को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
*इस मौके पर कार्यक्रम आयोजन सचिव डॉ . योगेश यादव उपप्राचार्य डॉ जे.एस. मोर, डॉ.सतीश सैनी,डॉ.अनीश यादव , श्री एम.एस मुद्गिल, डॉ भारत भूषण, डॉ. दिनेश यादव डॉ.अनीश आदि उपस्थित रहे। पब्लिक रिलेशन आफिसर डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ग़ज़ल भजन, ग्रुप डांस,सोलो डांस का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया।*
विभिन्न विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कुछ बच्चों को पुरस्कार माननीय मंत्री जी ने भी प्रदान किया। मंच का संचालन डॉ मीना यादव ने किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ हवा सिंह आशीष कुमार व श्रीमती पूनम राव ने की।
कार्यक्रम पुरस्कार वितरण में डॉ जयपाल जी की विशेष भूमिका रही।