LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स रीजन 6 के जॉन पदाधिकारी के साथ बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स रीजन 6 के जॉन पदाधिकारी के साथ बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 6 वीर ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन एवं महा सचिव वीर अशोक गोयल द्वारा अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक के निर्णय अनुसार 5 सूत्रीय कार्य योजना के तहत *दोस्ती से सेवा की ओर* महावीर इंटरनेशनल के प्रत्येक सदस्य तक महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों के साथ व्यक्तिश संपर्क से भी जुड़ने के कार्य तथा महावीर इंटरनेशनल के संगठन को अधिक पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए क्रमशः जॉन चैयरमैन एवम जॉन सेक्रेटरी के साथ सीधी वार्ता की जाए तथा तत्पश्चात जॉन चैयरमैन ,सेक्रेटरी द्वारा अपने जॉन के महावीर इंटरनेशनल केंद्र के अध्यक्ष एवं सचिव से संपर्क कर जानकारी प्रदान की जाए, जॉन पदाधिकारी से बात की जाए, प्रत्येक केंद्र चैयरमैन अध्यक्ष द्वारा अपने केंद्र के सदस्यों के साथ वर्तमान एवं पूर्व सदस्य से व्यक्तिगत संपर्क सूत्र के साथ वार्ता करते हुए जानकारी का आदान प्रदान की जाए। महावीर इंटरनेशनल के *ई चौपाल* के माध्यम से विश्व का प्रथम स्वयं सेवी संगठन जो अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक सदस्य से सीधा संपर्क में रहकर अपने पारदर्शी सेवाएं संवेदनाएं एवं भावनाओं का समावेश करता है, *सबका सहयोग ,सबको प्यार* लेकर कार्य करता है, उक्त संगठन के 50 वर्ष के शुभारंभ से पूर्व उक्त कार्रवाई करने का निर्देश प्रदान किया गया था । अंतरराष्ट्रीय रीजनल सचिव महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि रीजन 6 के बाड़मेर बालोतरा जॉन चैयरमैन पवन नाहटा, जॉन सचिव जवेरीलाल लाल मेहता, पाली फालना जॉन चैयरमैन अंकित राठौड , जॉन सचिव उमेश एवं जालौर सिरोही जॉन चैयरमैन अनिल जैन एवं जॉन सचिव कुलदीप डांगी से ऑनलाइन वार्ता की गई तथा महत्वपूर्ण जानकारी आदान-प्रदान की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button