उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर
भाजपा नेता मृगेंद्र राम त्रिपाठी का गांव चलो अभियान: रात्रि प्रवास और ग्रामीणों के साथ संवाद

ब्यूरो चीफ़ राना प्रताप राय
संतकबीरनगर
भारतीय जनता पार्टी पूरे देश व प्रदेश में गांव चलो अभियान कार्यक्रम चल रही है। इस कार्यक्रम में नेताओं को रात्रि प्रवास करना सुनिश्चित किया गया है। यह अभियान 4 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत 4 फरवरी को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद संत कबीर नगर के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी जी के सुपुत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोहरैया मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत भरवल पर्वत में रात्रि प्रवास किया। प्रवास के दौरान गांव में चौपाल लगाया गया। इस चौपाल के माध्यम से भाजपा नेता मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने मौजूद ग्रामीणों के सामने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। वहां पर मौजूद ग्रामीणों को प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों का जनता के बीच रखा। भाजपा नेता मृगेंद्र राम त्रिपाठी जब धनघटा विधानसभा में प्रवेश किया। तो क्षेत्र के नौजवानों में खुशी की लहर दौड़ गई क्षेत्र के पौली, धनघटा,हैंसर बाजार, डिहवा बाजार, लोहरैया बाजार, खांजो तथा भरवल पर्वता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर दार स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में जोरदार स्वागत मंडल में किया गया। रात्रि प्रवास के दौरान मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, सच्चिदानंद निगम, मंडल प्रभारी अनिरुद्ध शुक्ला, पौली प्रमुख राममिलन यादव, संतोष बेलदार, राजू बेलदार, बिट्टू राय,पवन राय, संजय पाठक, संतोष पाल, दुर्गा राय,राजन राय, त्रिशूलधारी राय, गुलाब यादव, लालमन गुप्ता,जयनाथ शर्मा, व्यास मुनि चौबे, राजेंद्र राय, नरोत्तम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।