LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिव्यापारहरियाणा

बाजरे की भावांतर भरपाई किसानों को ब्याज सहित दें सरकार-कृष्ण राव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 बाजरे की भावांतर भरपाई किसानों को ब्याज सहित दें सरकार-कृष्ण राव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस

  हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव ने मंगलवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गाँवो में घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की व उनका हाल चाल जाना ।कृष्ण राव ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार से बेहद दुखी व परेशान है । प्रदेश का युवा आज सरकार की गलत नीतियों के चलते पूरे देश मे सर्वाधिक बेरोजगारी की मार झेल रहा है ।

 *युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार की करनी व कथनी में दिन रात का फर्क है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंगलवार को अटेली के दर्जनों गाँवो में दौरा किया व घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि आने वाले महीने शादियों से जुड़े हैं और बाजरा इस क्षेत्र की मुख्य फसल है। करीब 4 महीने से भावांतर भरपाई योजना के तहत मिलने वाली राशि का इंतजार आज भी बना हुआ है। भावांतर भरपाई योजना के तहत प्रति क्विंटल करीब 300 रुपये का अंतर राशि के तौर पर किसानों को राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराना था, लेकिन किसान आज भी इस पैसे के इंतजार में हैं।*

 कृष्ण राव ने इस अवसर पर सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द किसानों को बाजरे की भावांतर भरपाई ब्याज सहित देने का काम करें ताकि किसान वर्ग को कुछ सहारा मिल सके ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button