उत्तर प्रदेशधर्मफिरोजाबादब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेन की टक्कर से घायल नंदी महाराज को अस्पताल पहुंचाया

संवाददाता जयबीर सिंह
फिरोजाबाद। मामला टुंडला तहसील का है आज दिनांक 31/1/24 को शाम काना जाट जो टुंडला तहसील का रहने वाला है तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में युवा मोर्चा तहसील सक्रिय सदस्य पद पर नियुक्त हैं उसने राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज को फोन कर एक नंदी महाराज की घायल होने की खबर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने उससे कहा कि वीडियो भेजें तथा लुकेशन डालें ताकि हम आपकी मदद कर सकें।काना जाट ने वीडियो और लुकशन संत धर्म दास महाराज के नम्बर पर भेजी। उसके बाद ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने टुंडला थाना प्रभारी और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचित किया। रात्रि नौ बजे फिरोजाबाद में सरकारी गाड़ी आई और घायल नंदी महाराज को अस्पताल ले गई। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने सभी भारतवासियों से अपील की है कि अगर आप को कोई गौ वंश घायल अवस्था में दिखे तो पुलिस प्रशासन को फोन करें और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी जरुर दे। ताकि गौ वंश की सेवा और रक्षा हो सके।