उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर
गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय संत कबीर नगर
धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोहरैया मंडल में वृहस्पतिवार को सण्ठी किसलय स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव चलो अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई।इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मात्र कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव में भाजपा को एक ऐतिहासिक जीत दिलाना हम सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। पार्टी द्वारा 4फरवरी से लेकर 11फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर एक प्रवासी नियुक्त किए गए हैं। जिस प्रवासी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उस बूथ पर रात्रि विश्राम करके गांव की कमेटी के साथ चौपाल लगाना है। तथा हमें मोदी के सपने को साकार करने में मदद करनी है। और लोकसभा चुनाव में चार सौ सीट जीतना है। इस बैठक को प्रमुख रूप से महामंत्री गणेश पांडे, जिला मंत्री कपिल कन्नौजिया, मण्डल प्रभारी अनिरुद्ध शुक्ल , पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री सच्चिदानंद निगम द्वारा किया गया। तथा बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दिलीप राय द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर, अशोक यादव,व्यास मुनि चौबे, रिंकू शुक्ला,जय नाथ शर्मा, नितेश राय, राजकुमार राय,पवन राय, गिरधारी लाल, जगदंबा राय, शिवनाथ मद्धेशिया, सतेन्द्र राय,पवन राय,लालमन गुप्ता,गुलाब यादव, संदीप सिंह, अतुल सिंह , संतोष पाल, मन्नू सिंह सहित सभी बूथ प्रमुख मौजूद रहे।