बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष का स्वागत

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
अनुसूचित जाति एवं जनजाति बिजली कर्मचारी संगठन के द्वारा नव मनोनीत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद मेघवाल का शिक्षा एवं विकास संस्थान मूंगड़ा रोड बालोतरा में स्वागत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव भंवरलाल राणावत ने गोविंद मेघवाल का साफा पहनाकर एवं जगदीश व्यास, धनराज पवार, रामेश्वर दास सांखला, ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर गोविंद मेघवाल ने कहा कि जनहित के कार्यों को वरीयता अनुसार करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। जिला अध्यक्ष के दायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


