ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अनियंत्रित होकर कार कपड़े की दुकान मे घुसी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

मंगलवार दर रात भिवाड़ी के मंशा चौक के पास एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर एक दुकान मे घुस गई। जिससे कार और दुकान दोनो क्षतिग्रस्त् हो गये।वही हादसे के बाद कार स्वार लोग कार को मौक़े पर छोड़कर फरार हो गये। गनीमत रही की हादसे मे कोई जनहानी नही हुई।

जानकारी के अनुसार मनसा चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर कपड़ो की दुकान का सटर तोड़कर अंदर घुस गई। जिससे दुकान की एक दीवार और पुरा गेट टूट गया। वही दुकान मे रखा सारा सामान अस्त व्यस्त हो गया। जिसके बाद सूचना मिलने पर दुकान मालिक मौक़े पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वही पुलिस कार के नंबर से मालिक की तलाश कर रही है।

भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी हेड कांस्टेबल प्रकिता ने बताया कि मंगलवार देर रात को एक कार दुकान का सटर तोड़ अंदर घुस गई। हादसे के बाद कार चालक मौक़े पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया। अभी लिखित मे किसी भी तरफ से कोई शिकायत नही मिली है।और ना ही कोई गाडी लेने आया है। गाडी के नंबरो के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। अभी पुरी जानकारी नही मिल पाई है। पुरी जानकारी मिलने के बाद आगे कि कार्यवाही कि जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button