बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बालोतरा में सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आगाज शिविर मात्र पांच दिनों हेतु

महावीर इंटरनेशनल की पहल पर सर्वसमाज हेतु लगातार आठवे वर्ष आयोजित हो रहा है जांच शिविर

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा के शास्त्री चौक स्थित जैन सराय में पांच दिनों हेतु पूरे शरीर की जांचों के शिविर का आगाज दिनांक 31 जनवरी यानी आज बुधवार को होने जा रहा है, इस सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन महवीर इंटरनेशनल बालोतरा बाड़मेर जोन के तत्वावधान में किया जा रहा है वही महावीर इंटरनेशनल बालोतरा व वीरा केंद्र बालोतरा संयुक्त रूप से इस विशाल आयोजन के विशेष सहयोगी है। गौरतलब है की पिछले वर्ष इन्ही दिनों में आयोजित हुए इस विशाल शिविर के सफलता की चर्चा सिर्फ शहर ही नहीं अपितु जिलेभर में रही थी वही इस साल सिर्फ पांच दिनों हेतु जनसमुह की मांग पर फिर से आयोजित हो रहे शिविर में खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शिविर में जांचों के लाभ हेतु इन पाँच दिनों यानी बुधवार से रविवार में से किसी भी दिन इच्छुक व्यक्ति को शिविर स्थल भूखे पेट पहुंचना है , जहां मुंबई की विश्वस्तरीय जांच लैब द्वारा पूरे शरीर की करीब 70 जांचों हेतु मात्र एक ब्लड का सैंपल लिया जाएगा, ब्लड सैंपल वायुयान से मुंबई स्थित लैब पहुंचाया जाएगा, जहां अतिआधुनिक मशीनों मैं पूरे शरीर की कई सामान्य व विशेष जांचे करके अगले तीन दिनों में रिपोर्ट हेल्थ एक्सपर्ट के परामर्श के साथ प्रदान की जाएगी। जांचों में मुख्य रूप से विटामिन बी 12, विटामिन डी 3, खून की कमी, शुगर की त्रैमासिक जांच, लिवर की जांच, किडनी की जांच , थायराइड की जांच , हार्ट की जांच, प्रोस्टेट की जांच व केंसर आदि सहित कई जांचे सम्मिलित है वही शिविर स्थल तक पहुंचने में असमर्थ नागरिकों हेतु घर से सैंपल लेने की भी सुविधा भी संस्था ने रखी है जिस हेतु हेल्पलाइन नंबर 7073777740 व 7073777790 जारी किए गए है, शिविर संबंधित अधिक जानकारी हेतु इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर के प्रचार प्रसार , तैयारियों आदि हेतु महावीर इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बाँठिया, सलाहकार संरक्षक पूर्व सभापति परसमल भंडारी, डॉक्टर जी सी वडेरा, प्रतिभा सालेचा आदि जोन अध्यक्ष पवन नाहटा, सचिव जवेरी लाल मेहता, कोषाध्यक्ष सुरेश गोठी

के साथ संकल्पित होकर कार्य देख रहे हे, वही विशेष सहयोगी केंद्र के अध्यक्ष धर्मेश् चोपडा, सचिव दलपत जैन, कोषाध्यक्ष महावीर बोकड़िया, वीरा केंद्र चेयरपर्सन, सचिव रेखा दोषी चौपड़ा , कोषाध्यक्ष इंदु भंसाली अपने अपने संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ सहयोग करने हेतु संकल्पित हुए है, इस दौरान संयोजक मंडल के महावीर लुकड़, अशोक चोपड़ा, हीरा लाल प्रजापति, गौतम चोपड़ा, महेंद्र चोपड़ा, पारस गहलोत,धर्मेंद्र दवे ,भूपेंद्र मंडोत आदि ने अपने समस्त सदस्यो के साथ सामूहिक विज्ञप्ति जारी कर सर्वसमाज के निवासियों को अधिक से अधिक संख्या में पधारकर 2024 की शुरुआत स्वास्थ्य जांच के साथ करने की अपील की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button