LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

जातीय दुर्भावना की शिकार सहायक प्रोफेसर डॉ रितु को दिल्ली पंहुच कर हरियाणा के विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन – 06 फरवरी को बहुजन संगठन करेंगे विशाल रैली 

संवादाता बिरदी चंद गोठवाल

 

जातीय दुर्भावना की शिकार सहायक प्रोफेसर डॉ रितु को दिल्ली पंहुच कर हरियाणा के विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन – 06 फरवरी को बहुजन संगठन करेंगे विशाल रैली

  भारतवर्ष के बहुजन समाज के विभिन्न संगठनों के साथ गत पांच माह से संघर्षरत दलित समाज की निर्दोष डाक्टर रितु सिंह के मामले में गत रविवार को सर्व अनुसूचित संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार की अध्यक्षता में गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, वाल्मीकि सभा के राजेश चांवरिया, धानक सभा के शिवनारायण मोरवाल, सहसचिव सुमेर सिंह गोठवाल आदि ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार पर पंहुच कर उनके संघर्ष को समर्थन दिया । वहीं हांसी से नेशनल अलायंस फार दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक एडवोकेट रजत कलशन भी पूरे दलबदल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर उपस्थित डाक्टर रितु सिंह व अन्य सभी से विचार-विमर्श उपरांत एडवोकेट रजत कलशन ने आह्वान किया कि आने वाली छ: फरवरी को आयोजित विशाल रैली में दिल्ली विश्वविद्यालय के गेट नंबर 04 पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों से लोग भाग लेंगे। बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता राय की जातिगत दुर्भावना की शिकार सहायक प्रोफेसर डॉ रितु सिंह पर आधारहीन अभियोग व झूठे आरोप लगाकर षड्यंत्र के तहत पद से हटाया गया है । हटाने का कारण क्लासरुम में दुर्व्यवहार और छात्रों के बीच असंतोष दिया गया जो निराधार व बेबुनियाद है क्योंकि कमेटी के सम्मुख प्रस्तुत 35 विद्यार्थियों की सूची में कोई भी विद्यार्थी ऐसा नहीं मिला जो डॉ रितु सिंह के पास पढ़ा हो और ना ही इन छात्रों में कोई भी विद्यार्थी दौलतराम कालेज का था। मौजूदा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए डॉ रितु सिंह ने कहा कि यह हास्य का विषय है कि एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज होने व भारत के विभिन्न संगठनों के साथ गत पांच माह लगातार धरना प्रदर्शन चलने के बाद भी दलित विरोधी सरकार इस मामले में मौन है । उन्होंने अपील की कि भारतवर्ष के सभी संगठन व प्रबुद्धगण 06 फरवरी की विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संघर्ष को मजबूत करें। यह लड़ाई समस्त दलित समाज की है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button