गुनामध्य प्रदेश

सामाजिक समरसता मंच गुना विभाग मध्य भारत प्रांत द्वारा गणतंत्र उत्सव को जन जन का लोकोत्सव बनाकर संविधान में वर्णित नागरिक के मूल कर्तव्यों का स्मरण

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर) 

गुना। सामाजिक समरसता मंच गुना विभाग मध्य भारत प्रांत द्वारा गणतंत्र उत्सव को जन जन का लोकोत्सव बनाकर संविधान में वर्णित नागरिक के मूल कर्तव्यों का स्मरण करवाकर उनका अनुपालन करने हेतु प्रेरित करने एवं भारत माता के प्रति समर्पण भाव,सामाजिक समरसता का भाव जागरण कर उसे सुदृढ़ करने हेतु पूरे गुना विभाग में २६ जनवरी से भारत माता की आरती के साथ गणतंत्र प्रबोधन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज चौधरी मुहल्ला में बस्ती की वयोवृद्ध श्रीमती शकुन देवी जाटव के मुख्य आतिथ्य एवं शिक्षक श्री मिश्रीलाल अहिरवार की अध्यक्षता में हुआ । मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यकारिणी सदस्य पंडित तुलसीदास दुबे ने इस अवसर पर सभी को संविधान के अनुच्छेद ५१ क में वर्णित नागरिक कर्तव्यों का सभी से उच्चारण करवाकर अनुपालन का संकल्प कराया । तथा गणतंत्र की पूर्ण सफलता हेतु सामाजिक समरसता का महत्व बताया । इसके बाद ५१ दीपों से भारत माता की सामूहिक आरती की। आभार समरसता टोली के विकास अनोटिया ने माना । कार्यक्रम में डा कल्याणसिंह,मनोज अहिरवार,सुनीता जाटव,एडवोकेट राकेश जाटव सहित बड़ी संख्या में सभी जाति,बिरादरी,मत,पंथों के बंधु भगिनी उपस्थित रहे।समरसता प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button