देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटाली में 75वा गणतंत्र दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटाली में 75वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुलदीप यादव जी रहे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता अजीत सिंह यादवसरपंच ने की। राष्ट्रीय ध्वज फराकर विधार्थ्यो द्वारा राष्टीय गीत गाया गया। मुख्य अध्यापक श्री रत्न सिंह जी ने अपने संबोधन में बताया कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए हमे कृत संकल्पित रहना चाहिए। अतिविशिष्ट अतिथियों में महेन्द्र शास्त्री, प्रवक्ता, डिगराम मुख्य अध्यापक, श्री लीलाराम सेवा निवृत मुख्य अध्यापक, थावर सिंह थानेदार साहब,रघुवीर नम्बर दार, सुरेश पंच, अभिषेक शर्मा, सतीश शर्मा रहे। मंच संचालन कर रहे मास्टर ओमप्रकाश खनगवाल छापड़ा सलीमपुर ने भारत को सच्चा लोकतन्त्र देश बताया। उन्होने बताया कि भारत का संविधान डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने आज ही के दिन देश वा समाज को समर्पित किया था। इस पावन अवसर हरपाल सिंह अध्यापक, रोशनलाल, वीरेंद्र सिंह, सुदेेश कुमार, रघुवीर, नरेश कुमार, ममतादेवी, मुख्तयार सिंह अध्यापकगण वा ग्रामवाशी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


