LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था दुनिया में एक अनुपम उदाहरण-मोनिका गुप्ता उपायुक्त नारनौल

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था दुनिया में एक अनुपम उदाहरण-मोनिका गुप्ता उपायुक्त नारनौल*
*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित*
*जिला में 8907 नए युवा मतदाता जुड़े : उपायुक्त*
*जिला के अरविंद को प्रदेश स्तर पर हरियाणा मुख्य सचिव करेंगे लैपटॉप से सम्मानित*
भारत एक महान देश है, जिसकी प्रजातांत्रिक व्यवस्था को पूरे विश्व में एक अनुपम उदाहरण के तौर पर देखते हैं। यहां के नागरिक अपनी सरकार स्वयं चुनते हैं और वह सरकार उन्हीं के लिए कार्य करती है। किसी भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि उसका हर नागरिक एक निर्धारित आयु पूरी करने के बाद अपना मतदाता सूची में नाम पंजीकृत करवाएं और चुनाव आने पर वह चुनावी प्रक्रिया में भाग लें।
*यह बात उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय महिला कालेज में आयोजित 14वें जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कही। उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अब वर्ष में चार क्वालीफाइंग तिथि निर्धारित की गई है। 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई व 1 अक्टूबर जो नागरिक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, वह अपना मतदाता सूची में नाम पंजीकृत करवा सकता है।*
उन्होंने बताया कि जिला में कुल 7 लाख 20 हजार 623 मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के नए युवा मतदाता 8907 नए जुड़े हैं।
विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 18 से 19 आयु वर्ग के जिन युवा मतदाताओं ने वोट बनवाया था उन्हें ईनाम देने की घोषणा की गई थी। इसमें अटेली विधानसभा के युवक अरविंद कुमार को आज प्रदेश स्तर पर आयोजित नेशनल वोटर डे कार्यक्रम में हरियाणा मुख्य सचिव द्वारा लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।
*उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 को आधार तिथि मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग के हिदायत अनुसार 22 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम आप सभी के सहयोग से जिला प्रशासन पूरा कर चुका है। कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। इस मौके पर सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य ज्ञानचंद राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अंत में डॉ यशपाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।*
मंच संचालन डॉ ममता शर्मा ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार चुनाव विनोद तंवर, नीरज कुमार सहायक, चुनाव कानूनगो पूनम, राजीव कुमार, के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Subscribe to my channel


