देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वहरियाणा
आज यादव धर्मशाला नारनौल में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127वी जयंती समारोह आयोजित किया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
आज यादव धर्मशाला नारनौल में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127वी जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश यादव पूर्व सत्र न्यायाधीश नीरपुर रहे कार्यकर्म की अध्यक्षता श्री रोशनी देवी सरपंच राष्ट्रपति अवॉर्डी कोथल रही कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्राचार्य श्री सज्जन कुमार नीरपुर (नेता जी सुभाष चन्द्र बोस मेमोरियल समिति नारनौल) ने किया। मंच संचालन मास्टर ओमप्रकाश खनगवाल छापड़ा सलीमपुर ने किया। हवन यज्ञ प्रक्रिया मदन लाल पूर्व प्राचार्य ने किया। जयंती पर सभी मेहमानों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सच्चा स्वतंत्रता सेनानी बताया। विपन शर्मा पूर्व बाल विकास अधिकारी ने बताया कि नेता जी भारत को आजादी दिलाने में अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था रोशनी देवी ने अपने संबोधन में नेता जी एक महान योद्धा थे।ओमप्रकाश खनगवाल ने बताया कि नेता जी ने आजाद हिन्द फौज का निर्माण करके देश आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई । प्राचार्य सज्जन सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उनका नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा कार्यकर्म में सभी अतिथियो वरिष्ठ जनों को माला पहनाकर, सम्मान उपहार देकर सम्मानित किया एसवीएन स्कूल नीरपुर के विद्यार्थीयो ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर राष्ट्र गीत गाए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर मुरारी लाल शर्मा, ताजपाल यादव, राजेश यादव, डाक्टर आरएन यादव, हाशमुनि, जगराम कैप्टन जगराम यादव, मनीष एलआईसी, शमशेर सिंह पूर्व प्राचार्य डॉ सुमन,
Subscribe to my channel


