धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षा

भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतरे: बांठिया

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

“मर्यादा का सर्वोच्च आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम रहे हैं, राम राज्य का सपना तभी साकार होगा जब हम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतरेंगे।”

यह उद्गार प्रमुख समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया ने भगवान श्री रामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में गौर का चौक स्थित सैनजी के मंदिर में सोमवार रात्रि सामूहिक प्रणवोच्चारण पश्चात व्यक्त किये।

उन्होंने बताया कि सामूहिक प्रणवोच्चारण से मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक उत्थान होता है। अतः श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हमें संकल्पबद्ध होकर नियमित सामूहिक प्रणवोच्चारण करना चाहिए।

इस अवसर पर अजेयवीर मंडल के संस्थापक अध्यक्ष अजेयवीर क्षेत्रपाल गिरी गोस्वामी, नारायण प्रजापत, छत्रकरण सेन, सूरज आर्य, राजकुमार प्रजापत, भंवर गिरी गोस्वामी, नैनपुरी गोस्वामी, किशनाराम प्रजापत, जबर सिंह राजपुरोहित, मनोहर लाल, पुष्पराज जैन, सीताराम जी माली सुरेश सेन अनिल कुमार जैन निंबाराम माली, हेमंत गिरी गोस्वामी, ओमप्रकाश प्रजापत, वीराराम देवासी, नगराज देवासी, बंशीलाल प्रजापत, ललित पालीवाल, दिनेश कुमार मेघनानी नेमाराम माली सहित कई युवा उपस्थित थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button