देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वहरियाणा
बाबा भुचरनाथ आश्रम में 11000 दीपों के साथ मनाई दिवाली
भारी संख्या में पहुंचे लोग श्री राम लला की रथ यात्रा निकाली

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
सतनाली में श्री श्री 1008 बाबा भुचरनाथ आश्रम में 11000 दीपों को जलाकर के राम-राम नाम का जाप करते हुए लोग नजर आए। सतनाली में ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला हर व्यक्ति के मुख पर जय श्री राम नाम निकल रहा था यहां के महंत श्री जितेंद्र नाथ जी महाराज जी ने बताया कि जिस तरह से आज अयोध्या में भगवान राम आ रहे हैं। यह बातें आज से लगभग 500 साल पहले की हैं। सरयू नदी के तट पर स्थित राजा दशरथ राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान अयोध्या का जिक्र होते ही मन पर रामायण काल के पात्र संजीव हो उठते हैं, लेकिन इतिहास हमें बताता कि इस नगर को लेकर कई बार लड़ाइयां हुई हैं। कवि तुलसीदास जी बताते हैं कि अयोध्या की इस पावन भूमि पर रामल्ला का जन्म हुआ था और उनकी लीलाएं चमत्कार और अवतार के भावपूर्ण किस्से हर व्यक्ति जानता हैं ।बाबा भूचरनाथ आश्रम के महंत श्री जितेंद्र नाथ जी महाराज ने लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने को कहां और जय श्री राम का नारा लगाया। आश्रम में दिन के समय सत्संग का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन यहां के महंत श्री जितेंद्र नाथ जी महाराज एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया गया और चारों ओर आश्रम जय श्री राम के नाम से गूंज उठा।

Subscribe to my channel


