धर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
प्रभात फेरी व कलश यात्रा निकाल की दुर्गा शक्ति पीठ स्थापित

खण्ड अटेली के गांव रामपुरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर एवम ऐतिहासिक मौके पर प्रभात फेरी,कलश और शोभा यात्रा निकाल कर नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना से शक्ति पीठ स्थापित किया गया। ज्ञातव्य रहे कि इस मंदिर का निर्माण गांव की समस्त मातृ शक्ति द्वारा आर्थिक सहयोग और भागीदारी से किया गया।
यह कार्यक्रम के दौरान प्रभात फेरी, कलश यात्रा और शोभा यात्रा के साथ ही यज्ञ आहुति और मंत्रोच्चार से मूर्ति स्थापना और तदोपरांत प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समस्त मातृ शक्ति एवं ग्रामीणों ने शामिल होकर समाज उत्थान और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने, कन्या भ्रूण हत्या व लिंगभेद न करने के साथ ही दहेज कुप्रथा को समूल नष्ट करने का संकल्प लिया गया।

Subscribe to my channel


