गुनादेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

गुना पुलिस द्वारा नागरिकों की बैठक लेकर 22 जनवरी को शांति व सदभाव के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की की गई अपील

संवदाता गोपाल अहिरवार गुना मध्य प्रदेश

 

दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रस्तावति भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर संपूर्ण भारत में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे। इस हेतु गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा समस्त जिले वासियों से अपील की गई है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शांति, सदभाव व आपसी सौहार्द के साथ मनाए। इसके साथ ही उनके द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों, थाना चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मंदिर पुजारियों आदि की बैठक लेकर दिनांक 22 जनवरी को शांति, सदभाव व कानून व्यवस्था के दायरे में कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की जावे। निर्देशानुसार आज जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मंदिरों के पुजारियों आदि की थाना परिसर में बैठक आहूत की गई, जिसमें दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व अन्य कहीं भी आयोजित हो रहे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी शांति, सदभाव व आपसी सौहार्द के साथ मनाने एवं इस दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़ने देने की अपील की गई। थाना प्रभारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि इस दिन पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात रहेगा एवं काननू व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गुना पुलिस के इन प्रयासों के लिये उपस्थित सभी नागरिकों ने गुना पुलिस की सराहना करते हुये गुना पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button