ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल बार के सम्मानित सदस्य श्री कृष्ण अवतार यादव एडवोकेट को आज जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा सम्मानित किया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल:-
नारनौल बार के सम्मानित सदस्य श्री कृष्ण अवतार यादव एडवोकेट को आज जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बार प्रधान मंजीत कुमार यादव ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर दिल्ली के प्रधानमंत्री म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री कृष्ण अवतार यादव को अटल गौरव अवार्ड से नवाजा गया था। देश के केंद्रीय मंत्री महिंद्रा मंजपार द्वारा उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया था। हरियाणा से वह एकमात्र सदस्य है जो इस अवार्ड से नवाजी गए हैं। इस अवसर पर अनेक अवधि वक्ताओं ने उनको बधाई दी। विशेष रूप से सचिव सुमित चौधरी ,पूर्व बार प्रधान मनीष वशिष्ठ, रविंद्र यादव रिटायर्ड डीए दिए,संदीप एडवोकेट, मनोज एडवोकेट, ईश्वर एडवोकेट, हेमंत शर्मा, एडवोकेट, हेमंत यादव, एडवोकेट, सुरेश एडवोकेट, गणेश एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


