देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नारनौल में हर दुकान पर श्री राम की ध्वजा लगाते हुए भाजपा नेता वैध किशन वशिष्ठ

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नारनौल में हर दुकान पर श्री राम की ध्वजा लगाते हुए भाजपा नेता वैध किशन वशिष्ठ*
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कड़ी में आज स्थानीय आजाद चौक से अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय परशुराम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख भाजपा नेता वैद्य किशन वशिष्ठ के नेतृत्व में हर एक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की प्रतिमा वाली भव्य ध्वजाऐं लगाने का कार्य ढोल, नगाड़ों एवं भगवान श्री राम के जयकारों के साथ प्रारंभ किया।
*कार्यक्रम के आयोजक वैद्य किशन वशिष्ठ के साथ भगवान श्री राम के दुपट्टे गले में पहने राम भक्तों में जबरदस्त जोश देखते ही बन रहा था। व्यापारी वर्ग में भी प्रभु श्री राम के इस कार्य के प्रति अपार जोश नजर आ रहा था। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से विशेष रूप से मंगवाई भगवान श्री राम की ध्वजाऐं अत्यंत मनमोहक लग रही हैं।*
इस अवसर पर वैद्य किशन वशिष्ठ के साथ अशोक सैनी कोजिंदा वाले, प्रवीण चौधरी, युवा व्यापारी नेता संजय चौधरी, राजन डोरा, गंगाराम प्रजापत, खुशीराम गौड़ , सचिन सोनी, राकेश मांड्या, पंकज जैन ,पवन गुप्ता, सोनू सोनी, सहित अनेक राम भक्त पूरे जोश के साथ इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। वैद्य किशन वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रारंभ श्री राम ध्वजा कार्यक्रम आजाद चौक से गांधी बाजार , मानक चौक, पुल बाजार होते हुए समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों को राममयी बना दिया।

Subscribe to my channel


