ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

कांग्रेस संदेश यात्रा का नारनौल में होगा अनेक जगह स्वागत : डॉ राज सुनेश यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। कांग्रेस नेत्री डॉक्टर राज सुनेश यादव ने बताया कि 20 जनवरी को कांग्रेस संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का नारनौल क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले यह यात्रा नारनौल के जोरासी में पहुंचेगी। जहां पर दोपहर साढ़े 12 बजे यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए उन्होंने अनेक गांव का दौरा भी किया तथा लोगों को यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि यात्रा में कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी तथा पूर्व सांसद श्रुति चौधरी मुख्य रूप से शामिल रहेंगी।

यह जानकारी देते हुए राज सुनेश यादव ने बताया कि कांग्रेस संदेश यात्रा का जोरासी में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात यह यात्रा नारनौल में प्रवेश कर जाएगी और 1 बजे मेहता चौक, सवा एक बजे खड़खड़ी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। एक बजकर 30 मिनट पर महाराज अग्रसेन चौक अनाज मंडी में स्वागत होगा।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button