देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
स्व. कैलाश शर्मा जी मेरे राजनीतिक गुरु थे उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती रत्न देवी का मेरे प्रति विशेष स्नेह था-कैप्टन अभिमन्यु पूर्व वित्त मंत्री

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*स्व. कैलाश शर्मा जी मेरे राजनीतिक गुरु थे उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती रत्न देवी का मेरे प्रति विशेष स्नेह था-कैप्टन अभिमन्यु पूर्व वित्त मंत्री*
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट की माताजी के देहांत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री हरियाणा कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा जी उनके राजनीतिक गुरु थे, और स्वर्गीय शर्मा जी व रत्ना देवी जी का स्नेह मुझे समय-समय पर मिलता रहा।
*दुख की इस घड़ी में जिले व प्रदेश भर से गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विभाग संचालक संघ श्री सत्यनारायण, जिला अध्यक्ष भाजपा भिवानी मुकेश गॉड, पूर्व जिला अध्यक्ष दादरी सत्येंद्र परमार, मंडल अध्यक्ष मामन सिंह, कृष्ण चहल भिवानी आदि रहे।*
गौरतलब है कि श्रीमती रत्न देवी का देहांत 13 जनवरी 2024 को हुआ था। उनकी आयु 72 वर्ष थी। उनके पुत्र मुकेश शर्मा विभाग संपर्क प्रमुख संघ, पुत्र राकेश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा पुत्र लोकेश शर्मा जिला व्यवस्था प्रमुख संघ, पुत्री मोहिनी कमल पांडे कानपुर व भरा-पुरा परिवार छोड़कर वह देवलोक को चली गई।

Subscribe to my channel


