नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से पीएनबी ने वृद्ध जनों को कराया भोजन

(जिला ब्यूरो विकास अन्नोटिया)
गुना। पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन ग्वालियर के मंडल सेक्रेटरी देवरथ सिंह सिकरवार एवं एसोसिएशन के कार्य कारी अध्यक्ष अरविंद कुमार नोडिया, उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, ऑडिट विभाग से धर्मेंद्र सिंह परिहार ने नवीन वर्ष मिलन समारोह प्रोग्राम के तहत गुना जिले के पंजाब नेशनल बैंक के स्टाफ से रूबरू संपर्क किया। एवं उन्होंने जिले की सभी शाखाओं की समस्या को व्यक्तिगत समझा। उनके आगवन पर स्टाफ साथियों ने सभी अथितियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से सेवा कार्य का संकल्प लेते हुए सभी बैंक अधिकारियों के साथ सेक्रेटरी श्री सिकरवार ने अपनी टीम के साथ गुना कैंट स्थित बृद्धाश्रम आनंद धाम पहुंच बैंक एसोसियेशन के सहयोग से पुण्य लाभ करते हुए बैंक अधिकारियों ने अपने हाथों से बृद्धजनों को भोजन परोशकर अपने आप को आज का दिन सौभग्य शाली बनाया। बैंक स्टाफ वीरेंद्र सिंह अहिरवार मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक एवं केसव धाकड़ वरिस्ठ प्रबंधक मनोज जाटव वरिस्ठ प्रबंधक एवं बृद्धश्रम संचालक समिति के अधिकारी गण रामवीर सिंह रघुवंशी, मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, महेंद्र सिंह संधू, मुन्नालाल यादव, निर्मल वर्मा ने संस्था में श्री सिकरवार एवं उनके साथ आये सभी साथियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सेवा भाव को सराहा।

Subscribe to my channel


