उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
पशुपालकों के लिए मददगार साबित हो रही है 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट एंबुलेंस सेवा

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। बीमार पशुओं का इलाज करने के लिए जिला बस्ती में संचालित 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट एंबुलेंस सेवा पशुपालकों के लिए बहुत ही मददगार साबित हो रही है। टोल फ्री नंबर 1962 डायल करने के कुछ ही मिनट के अंदर एंबुलेंस पशुपालकों के घर पहुंच जाती है और घर पर बीमार पशु का इलाज किया जाता है जिसको लेकर पशुपालकों में काफी खुशी दिखाई दे रही है। घर बैठे पशुओं का इलाज करने के लिए अप्रैल माह में शासन द्वारा मोबाइल वेटरनरी यूनिट की शुरूआत की गई इसके तहत जिले में चार एंबुलेंस मिले हैं। जो कि पशुपालन विभाग, ई.म.आर.आई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के साथ मिलकर जिले इस एंबुलेंस को संचालित कर रहा है। प्रत्येक एंबुलेंस में एक चिकित्सक एवं ड्राइवर के साथ एक सहायक कर्मचारी (पैरावेट)की तैनाती के साथ ही पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहती है। जिससे चिकित्सक पशुओं का इलाज करते हैं।
एंबुलेंस बुलाने के लिए विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पशुपालक घर बैठे ही पशुओं का इलाज करा सकते हैं, जिले में एंबुलेंस सेवा संचालित होने से पशुपालकों को काफी सहूलियत मिल रही है एवं पशुओं का इलाज भी यथाशीघ्र होने से उनका लाभ भी मिल रहा है।

Subscribe to my channel


